No posts found
There are no posts matching your current filter. Try selecting a different filter.
Rally on 24 july 2014 in Dehradun For Women Protection
दिनांक 23.07.2014 दिन बुधवार को एक नाबालिग महिला के साथ हुए बलात्कार के संदर्भ में और ना जाने ऐसी कितनी ही इस सभ्य समाज में पीडित व लाचार महिलाओ के साथ आये दिन हो रहे दुराचार के सम्बन्ध मे और इस समाज को अपने अधिकारो का बोध कराने के उद्देश्य से पीडित पक्ष की ओर से एक शांतिपूर्वक धरना (प्रोटेस्ट) व रैली का आयोजन किया जाना है । दिनांक 23.07.2014 दिन बुधवार समय सुबह 11.00 बजे से 12.30 दिन तक शान्तिपूर्वक धरना कचहरी के सामने रहेगा तत्पश्चात एक रैली के रूप में कचहरी से रेलवे स्टेशन होते हुए सहारनपुर चौक, फिर झण्डा बाजार, तिलक रोड, चकराता रोड होते हुए 15 मिनट घन्टाघर रूकेगा । उसके पश्चात एस्लेहाल होते हुए सर्वे चौक जायेगा। सर्वे चौक जाकर रैली का शान्तिपूर्वक समापन हो जायेगा । इस रैली का मुख्य उद्देश्य केवल समाज में नारी उत्थान के प्रति अलख जगाना है । हमारा मीडिया जगत से विनम्र अनुरोध है कि इस पावन और सामाजिक कार्य में आप भी अपनी सक्रिय भूमि का निभाये ।
इस सामाजिक कार्य में हमारी संस्था (एन्टी करपशन एण्ड क्राईम कन्ट्रोल सैल) से श्री संजय अग्रवाल, श्रीमती चंचल गुप्ता, दीपक कपूर, अमित चौहान, कौर आदि कई सदस्य मौजूद रहे।
संस्था द्वारा दिनांक 29/06/2016 में चमोली नारायण बगड़ में नशा और नारी शोषण के विरुद्ध एक विशाल रैली का आयोजन
कुछ सुनहरी यादें - शहरों का दिन प्रतिदिन विस्तार होने के कारण पहाड़ी क्षेत्र विकास की दृष्टि से हमेशा ही सरकार की लिस्ट में सबसे नीचे रहे. रोजगार के अभाव के कारण यहाँ का युवा भयंकर नशे की गिरफ्त में आ रहा है. बेरोज़गारी और युवाओं के इस भयंकर नशे की बढ़ती लत के कारण गांव की महिलाएं अपने घर से बाहर निकलकर रोजी रोटी के लिए काम करने को मजबूर हैं और इसी कारण आये दिन ये महिलाएं इन पुरुषों की अवहेलना, अत्याचार और यौन उत्पीड़न का शिकार बनती रहती हैं. इसी लिए युवाओं को नशे के भयंकर दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करने और उनमे महिलाओं के प्रति आत्मसम्मान की अलख जगाने के लिए दिनांक 29 जून 2016 को भ्रष्टाचार विरोधी एवं अपराध नियंत्रण गुट द्वारा एक विशाल जनांदोलन रैली का आयोजन चमोली के नारायण बगड़ गांव किया गया, जिसमे गांव की लगभग 800 से 1000 महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, इस आयोजन का शुभारम्भ यहीं के विधायक श्री जीत राम जी के कर कमलों द्वारा हुआ. ये रैली इन महिलाओं के आक्रोश का प्रतीक है.
Complaint and awareness camp on 14 August 2015
हमारी संस्था 'भ्रष्टाचार एवं अपराध विरोधी गुट लगभग दो वर्षों से प्रदेश में जनहित के कार्यों में लगातार प्रयासरत है। अपने इस छोटे से कार्यकाल में हमनें पाया कि शहर के हर छोटे-बड़े मौहल्लों में कई परिवार ऐसे हैं जो सामाजिक या मानसिक तौर पर पीड़ित हैं। या तो ये परिवार अपना पक्ष प्रशासन के आगे रख नहीं पाते या फिर इनको सुना नहीं जाता है। इस प्रकार इनकी परेशानियां अवहेलना के कारण छोटे से बड़ा रूप ले लेती है और अपराध को जन्म देती है।
हमारी संस्था घर-घर जाकर इन पीड़ित पक्षों के दरवाजे पर दस्तक देना चाहती है। अतः हम इन पीड़ित पक्षों को सुनने के लिये हर गली, मौहल्ले में (शिकायत कैम्प ) के नाम से अपनी एक कैनोपी उतारना चाहते हैं, जिसके माध्यम से हम सभी की समस्याओं को एकत्र कर प्रशासन की सहायता से पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जनहित में इस नेक कार्य का शुभारम्भ (आगाज ) हम गांधी पार्क के गेट पर संसी की पहली (शिकायत कैम्प ) की कैनोपी लगाकर कर रहे हैं। हमारी इस पहल को साकार रूप देने के लिये व हमारी इस शिकायत कैम्प की कैनोपी का अपने कर कमलों से उद्घाटन करने के लिये माननीय श्री आनन्द रावत जी (प्रदेश महासचिव ) पुत्र माननीय मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत जी मुख्य अतिथि का पद ग्रहण करेंगे।
इस शुभ अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती चंचल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती कमलेश रमन, राष्ट्रीय सचिव अमित चौहान, जिला सचिव दीपक कपूर व अन्य कई पदाधिकारी दीप विरमानी, शेखर, बलप्रीत चड्ढा, गुरप्रीत सिंह आदि उपस्थित रहें है। श्री मती मीना बिष्ट, श्री मति रेखा धींगरा, लेकिन जी आदि
स्थान- गांधी पार्क मेन गेट
समय - 11.30 से 3.00 बजे तक
दिनांक 13-08-2015
व
मुख्य अतिथि श्री आनन्द रावत जी राज्य मन्त्री श्री राजेन्द्र शाह जी।
संस्था द्वारा दिनांक 10/08/2019 में Law Awareness Camp का आयोजन
फ्रेंड्स, आज दिनांक 10/08/019 को संस्था ने राजपुर रोड़ गाँधी पार्क के मुख्य द्वार पर एक Law Awareness Camp का आयोजन किया, जिसका संचालन संस्था से कानूनी सलाहकार श्री पंकज पराशर जी ने किया . इस शिविर मे लगभग 12 Advocates ने प्रतिभाग किया. इस शिविर मे सम्मानित कानूनी अधिवक्ता, श्री R.S.पंवार, श्री कमल कुमार वर्मा, श्री रितेश कुमार, श्री राजेश कुमार थापा, श्री सतेंद्र क्षेत्री, श्री पवन कुमार, श्री कृष्णा तिवारी, श्री संजीव कौशिक और अन्य कईं वकीलों ने भाग लिया. संस्था से स्टेट प्रेजिडेंट श्री सुबास सतपथी जी, जिला अध्यक्ष श्री मति प्रतिभा राय, सुभाष मोहन जी, मनोज अग्रवाल और अन्य कईं पदाधिकारीयों ने इस शिविर को सफल बनाया. इस शिविर के माध्यम से संस्था ने आने वाले सभी पीड़ितों की समस्याओं को एकत्र किया ताकि इन्हे सम्बंधित विभाग तक पहुंचाकर इनका निवारण हो सके तथा संस्था ने आम जन को कानून के प्रति जागरूकता किया. शिविर प्रातः10 बजे से सायं 4 बजे तक चला. इसी शिविर मे कसिगा स्कूल के छात्रों द्वारा स्वच्छता के मुद्दे पर एक बहुत सुन्दर नाटक की प्रस्तुति भी दी गई.
SBI बैंक, नारायण बगड़ चमोली, पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
कुछ सुनहरी यादें -- शहर की अपेक्षा पहाड़ों में अधिकाँश मूलभूत सुविधाओं का अभाव रहता है. इसी श्रृंखला में खराब कार्यप्रणाली के चलते चमोली, नारायणबगड़, उत्तराखंड में स्थित भारतीय स्टेट बैंक को चेतावनी देकर भ्रष्टाचार विरोधी एवं अपराध नियंत्रण गुट के सदस्यों द्वारा 12 सितम्बर 2016 को घेराबंदी कर तालाबंदी की गई और बाद में बैंक द्वारा अपना अपराध स्वीकार करने के बाद प्रदर्शन का समापन कर दिया गया. इस ब्रांच से यहाँ की 85 ग्राम पंचायतें जुडी हुई हैं, अतः सैकड़ों लोगों के खाते इस ब्रांच में खुले हुए हैं, लेकिन आये दिन तकनीकी समस्या का बहाना बना कर इस ब्रांच द्वारा आम उपभोक्ताओं को परेशान किया जाता था, अतः कईं पीड़ितों की बैंक के खिलाफ लिखित शिकायत आने के बाद और बैंक को लिखित चेतावनी देने के बाद संस्था को ये कदम उठाना पड़ा और आवश्यकता पड़ने पर संस्था आगे भी इस प्रकार के कार्य करती रहेगी.